Assistant Veterinary Field OfficerAssistant Veterinary Field Officer
Share This Article

रायपुर 10 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for recruitment to 6 contractual posts of Assistant Veterinary Field Officer in Balod / बालोद पशु चिकित्सा भर्ती , जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में पशु चिकित्सा सेवाओं के तहत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (संविदा) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जनपद पंचायत के सामने, बालोद में जमा कर सकते हैं।

कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को 18,420 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंड्री (डी.ए.एच.) दो वर्षीय पाठ्यक्रम अनिवार्य है।

आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य जानकारी जिला वेबसाइट www.balod.gov.in⁠ से डाउनलोड की जा सकती है।


Share This Article