रायपुर 11 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / College of Horticulture and Research Station, Kunkuri: Walk-in-Interview for Guest Teacher on May 4 / गेस्ट टीचर वॉक-इन इंटरव्यू , महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, कुनकुरी में गेस्ट टीचर की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी।
जारी विज्ञापन के अनुसार, वेजिटेबल साइंस और एग्री-हॉर्टी बायोटेक्नोलॉजी विषय में एक-एक पद के लिए 4 मई 2026 को सुबह 10 बजे से इंटरव्यू होगा।
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और NET योग्यता होना अनिवार्य है। NET/PhD धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, कुनकुरी, जशपुर,आई टी आई बिल्डिंग सालियाटोली 496225 पते पर 28 अप्रैल 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा।
इंटरव्यू कॉलेज परिसर, कुनकुरी में ही आयोजित किया जाएगा और इसके लिए अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mguvv.ac.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।
