Central Sanskrit University
Central Sanskrit University
Share This Article

रायपुर 11 अप्रेल 2026/ ETrendingIndia / Central Sanskrit University invites online applications for grant of financial assistance under various schemes / संस्कृत विश्वविद्यालय आर्थिक सहायता , केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता देने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह योजनाएं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से संचालित की जा रही हैं।

प्रमुख योजनाएं

संस्कृत शिक्षण: पारंपरिक पाठशालाओं, विद्यालयों और गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षण के लिए सहायता और आवासीय छात्रवृत्ति।

सम्मान राशि : आर्थिक रूप से कमजोर संस्कृत विद्वानों को वार्षिक सहायता।

पुस्तक प्रकाशन: संस्कृत पुस्तकों के प्रकाशन, खरीद और दुर्लभ ग्रंथों के पुनर्मुद्रण के लिए मदद।

शास्त्र चूड़ामणि: विद्वानों की सेवाओं का उपयोग कर संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा।

संवर्धन कार्यक्रम: विभिन्न गतिविधियों और आयोजनों के लिए सहायता।

व्यावसायिक प्रशिक्षण: पारंपरिक संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम।

अष्टादशी :संस्कृत संवर्धन हेतु 18 परियोजनाएं

छात्रवृत्ति : कक्षा 9 से पीएचडी तक संस्कृत, पाली और प्राकृत पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति।

आवेदन की तिथियां

ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 30 जून 2026
छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026.
इस संबंध में संस्कृत विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sanskrit.nic.in/schemes का अवलोकन किया जा सकता है.