slamabad peace talks
slamabad peace talks
Share This Article

रायपुर 12 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Islamabad peace talks: US-Iran-Israel could not reach any deal / इस्लामाबाद शांति वार्ता , पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका -ईरान- इज़राइल के बीच शांति वार्ता में कोई समझौता नहीं हो सका है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे डी वेंस ने कहा कि प्रमुख बिंदु ईरान से परमाणु हथियार न बनाने की दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को लेकर है. अमेरिका ने ईरान के समक्ष अंतिम प्रस्ताव रखा है और अब ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार है. उन्होंने कहा कि समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं और बिना किसी समझौते पर पहुंचे ही अमेरिका लौट रहे हैं।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमने बहुत साफ कर दिया है कि हमारी सीमाएं क्या है ? किन बातों पर हम उनकी बात मानने को तैयार है और किन बातों पर हम उनकी बात नहीं मानेंगे ? ईरान ने हमारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है।

इससे पहले ईरानी सरकार ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में संकेत दिया था कि कुछ मतभेद बने रहने के बावजूद संवाद जारी रहेगा। यह बैठक अमेरिका और ईरान के बीच कई दशकों के बाद उच्च स्तरीय प्रत्यक्ष वार्ता रही।

वार्ता के प्रमुख मुद्दों में पश्चिम एशिया में युद्धविराम, अमेरिका में रोकी गई ईरानी संपत्तियों की रिहाई और हार्म्यूज जलडमरूमार्ग से जुड़ी विषय शामिल थे।

ट्रंप – अमेरिका यह युद्ध जीत रहा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता हो या ना हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका यह युद्ध जीत रहा है.