रायपुर, 12 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Water from tap reaches Nelangur village in Narayanpur district for the first time / नेलांगुर गांव नल से जल , छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के राज्य के सीमावर्ती गांव नेलांगुर में अब हर घर तक नल से पानी पहुंचने लगा है। महाराष्ट्र सीमा से लगे इस दूरस्थ गांव में जल जीवन मिशन के तहत पहली बार नल से जल आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के लोग लंबे समय से पानी की कमी से परेशान थे। अब सोलर पंप और पाइपलाइन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे बिजली पर निर्भरता भी कम हुई है।
इस पहल से महिलाओं को विशेष रूप से फायदा हुआ है, जिन्हें पहले दूर-दूर तक पानी लाने जाना पड़ता था। इसका असर गांव के जीवन स्तर में सुधार दिख रहा है। स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बढ़ी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और प्रशासनिक प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य तेज हुए हैं। नक्सल मुक्त बस्तर और नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ होने के बाद से अब यहाँ के नागरिकों को सरकारी योजनाएं का लाभ दूर-दराज के गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा हैं।
