रायपुर 14 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / If BJP comes to power, infiltrators will have to leave Bengal on May 5: Amit Shah / अमित शाह बंगाल बयान 2026 , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में बीरभूम व बद्र्धमान जिला सहित कई जगहों पर चुनावी सभा व रैली को अंजाम दिया। उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि अगर भाजपा बंगाल में सत्ता में आई तो एक खास लोग जो ज्यादा शादी करना चाहते हैं उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। शाह ने संकेतों में कड़ी चेतावनी भी दी।
बीरभूम जिले के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कट-मनी सिंडिकेटÓ के जरिए आम लोगों का शोषण किया गया है और भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें एक-एक कर सख्त सजा दी जाएगी।
उन्होंने यहां तक कहा कि इन लोगों को चुनाव के बाद ‘उल्टा लटकायाÓ जाएगा। गृह मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या की है या उन्हें प्रताडित किया है, उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग अगर भूमिगत (अंडरग्राउंड) भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
शाह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्ति पश्चिम बंगाल में जन्मा होगा और बंगाली भाषा में बोलने और लिखने वाला होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंबे समय तक अवैध घुसपैठियों को संरक्षण दिया है। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहला काम ऐसे घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर निकालना होगा।
अमित शाह ने कहा कि, भाजपा ‘स्वर्णिम बंगालÓ बनाने का काम करेगी। भाजपा भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेगी। उनकी यह कड़ी चेतावनी तृणमूल के गुंडों के लिए एक समय-सीमा का काम कर रही थी, 5 मई तक प्रभावी रहेगी। घुसपैठियों को 5 मई की दोपहर से बंगाल छोड़ देना होगा।
