Share This Article रायपुर 15 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: PPP model will encourage private investment and industrial infrastructure development / छत्तीसगढ़ PPP मॉडल निवेश , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस संशोधन से सेवा क्षेत्र को आबंटन हेतु स्पष्ट वैधानिक पात्रता मिलेगी। भूमि आवंटन प्रावधानों में न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा का तार्किक सामंजस्य स्थापित होगा। लैंड बैंक भूखण्डों हेतु एप्रोच रोड का वैधानिक प्रावधान किया गया है। NBFC सहित वित्तीय संस्थाओं को सम्मिलित करने से उद्योगों के लिए ऋण उपलब्धता के विकल्प बढ़ेंगे। कंपनियों में शेयर धारिता परिवर्तन से संबंधित प्रावधानों में व्यावहारिक स्पष्टता आएगी और Ease of Doing Business सुनिश्चित होगा। PPP मॉडल के लिए स्पष्ट प्रावधान से निजी निवेश एवं औद्योगिक अवसंरचना विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ : महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन के शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी – मंत्रिपरिषद ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय छत्तीसगढ़ : रेत खदानें अबकेन्द्र अथवा राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों को आरक्षित की जा सकेगी