Share This Article

रायपुर 15 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: All sections of beneficiaries will now benefit in pilot project related to milch animal supply, decision taken in cabinet / दुधारू पशु योजना छत्तीसगढ़ , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक दुधारू पशु प्रदाय संबंधी पायलट प्रोजेक्ट योजना में सभी सामाजिक वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित करने का फैसला लिया गया.

इस फैसले के क्रियान्वयन के लिए एनडीडीबी के साथ निष्पादित एमओयू की संबंधित कंडिका में संशोधन का अनुमोदन किया गया।

इससे अनुसूचित जनजाति वर्ग सहित सभी सामाजिक वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सकेगा जिससे उनके स्वरोजगार और आय में वृद्धि होगी तथा प्रदेश के सर्वांगीण, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहयोग प्राप्त हो सकेगा।