रायपुर – 17 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Special train between LTT-Santaragachi-LTT / एलटीटी सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 02-02 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 01127 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 24 अप्रैल एवं 01 मई को चलेगी |
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01128 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 25 अप्रैल एवं 02 मई को चलेगी |
इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ियों की समय सारिणी –
👉 गाड़ी संख्या 01127 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 24 अप्रैल एवं 01 मई को 00.15 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये गोंदिया आगमन 15.13 बजे, दुर्ग आगमन 17.25 बजे, रायपुर आगमन 18.05 बजे, बिलासपुर आगमन 20.05 बजे, होते हुये दूसरे दिन 07.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |
👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01128 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 25 अप्रैल एवं 02 मई को 15.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन बिलासपुर आगमन 03.15 बजे, रायपुर आगमन 05.10 बजे, दुर्ग आगमन 06.10 बजे, गोंदिया आगमन 08.28 बजे, होते हुये तीसरे दिन 00.50 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी ।
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 03 स्लीपर, 09 एसी-III, 02 एसी-II सहित कुल 20 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |
