MANIT BhopalMANIT Bhopal
Share This Article

रायपुर 22 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / MANIT Bhopal: Applications invited for PhD admission / MANIT भोपाल पीएचडी प्रवेश , मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए पीएचडी प्रवेश की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवारों से विभिन्न कार्यक्रमों में आवेदन मांगे गए हैं।

पूर्णकालिक (FT) श्रेणी में संस्थान फेलोशिप के साथ 200 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि NET/UGC/CSIR जैसी फेलोशिप वाले अभ्यर्थियों के लिए सीटों की कोई सीमा नहीं रखी गई है।

स्वयं वित्तपोषित और प्रायोजित श्रेणी में 34-34 सीटें निर्धारित हैं। विदेशी छात्रों के लिए सीटों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

पार्ट टाइम (PT) श्रेणी में संस्थान, आंतरिक, प्रायोजित और प्रोजेक्ट आधारित सभी श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें सीटों की कोई तय सीमा नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.manit.ac.in पर देखा जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है।


Share This Article