रायपुर 23 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for 95th Short Service Commission Course in Veterinary Corps of Indian Army / Army Veterinary SSC 2026 , भारतीय सेना के पशु चिकित्सा कोर में 95 वां अल्प सेवा कमीशन कोर्स हेतु पुरुष और महिला पशु चिकित्सा स्नातकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं.
विस्तृत नोटिफिकेशन वेबसाइट : www.joinindianarmy.nic.in पर देखें. आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित अवधि तक होगीः-
अल्प सेवा कमीशन (आरवीसी) कोर्स (महिला) – 15 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026
.2. अल्प सेवा कमीशन (आरवीसी) कोर्स (पुरुष) – 17 अप्रैल 2026 से 18 मई 2026
यदि कोई पूछताछ करनी हो तो, महानिदेशालय पशु चिकित्सा सेवाएं, क्वार्टर मास्टर जनरल शाखा, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (थल सेना), पश्चिमी खण्ड-3, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066 से लिखित अथवा ई-मेल आईडी: persvet-1779@ nic.in में संपर्क किया जा सकता है.
