Delhi University
Delhi University
Share This Article

रायपुर 23 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Online application invited for the post of Assistant Professor in Faculty of Technology at Delhi University / DU असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 , दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापन संख्याः R&P/319/2026 दिनांकः 17.03.2026 ज़ारी कर प्रौद्योगिकी संकाय के अधीन कंप्यूटर इंजीनियरिंग, विद्युत इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभागों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित आवेदन प्रपत्र में योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जो कि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार शैक्षणिक वेतन स्तर-10 में है.

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से दो सप्ताह होगी. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 18-24 अप्रैल 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

विस्तृत जानकारी के लिए कृपया विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं और “Work with DU” शीर्षक के अंतर्गत “Advertisement – Departments” पर क्लिक करें.