Share This Article

रायपुर 24 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Raipur: Emphasis on use of new technologies in IT workshop / आईटी कार्यशाला नई तकनीक रायपुर , रायपुर में मंत्रालय महानदी भवन में सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई।

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक जल्दी पहुंचाने के लिए नई आईटी तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। मोबाइल ऐप और वेबसाइट को नागरिकों के लिए सरल और उपयोगी बनाने पर जोर दिया।

आईटी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने राज्य और जिला स्तर के सूचना केन्द्रों की संसाधन स्थिति की समीक्षा की।

वहीं, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के डीडीजी श्री दयानंद साहा ने कहा कि नई तकनीकों के माध्यम से सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और अन्य आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।

ट्रिपल आईटी के कुलपति प्रो. डॉ. ओम प्रकाश व्यास सहित कई आईटी विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला में जिलों से आए अधिकारियों ने फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाने के लिए आईटी के उपयोग पर चर्चा की। इसमें एनआईसी के राज्य और जिला स्तर के अधिकारी शामिल हुए।