CIPET
CIPET
Share This Article

रायपुर 25 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Application for admission to CIPET begins, CAT 2026 date announced / CIPET CAT 2026 आवेदन , केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए CIPET प्रवेश परीक्षा (CAT 2026) आयोजित की जाएगी।

संस्थान द्वारा प्लास्टिक मोल्ड प्रौद्योगिकी और प्लास्टिक प्रौद्योगिकी में 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (6 सेमेस्टर) संचालित किए जाएंगे, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

इसके अलावा CAD/CAM के साथ प्लास्टिक मोल्ड डिजाइन में 1.5 वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा और प्लास्टिक प्रसंस्करण व परीक्षण में 2 वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी उपलब्ध हैं।

CAT 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा 7 जून 2026 को पूरे देश में आयोजित होगी।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग के लिए 500 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 250 रुपये तथा उत्तर-पूर्व क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये तय किया गया है।

संस्थान में छात्रवृत्ति, शिक्षा ऋण, बेहतर प्लेसमेंट और छात्रावास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के वेबसाइट http://cipet26onlineregistrationform.org/CIPET/ से अधिक जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 022-62507763 और 022- 62507762 से संपर्क भी किया जा सकता है.