Share This Article रायपुर 26 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Recruitment to various posts in Andaman and Nicobar Command / अंडमान निकोबार भर्ती 2026 , पोर्ट ब्लेयर स्थित मुख्यालय, अंडमान एवं निकोबार कमान ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती वर्ष 2026 के लिए निकाली गई है और आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जारी विज्ञापन क्रमांकanc1/2026 के अनुसार कुल 9 पद भरे जाएंगे। इनमें LDC के 5 पद और MTS के 4 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा (जहां लागू हो) आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के तहत LDC पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना और टाइपिंग ज्ञान आवश्यक है, जबकि MTS पद के लिए metric पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा LDC के लिए 18 से 27 वर्ष और MTS के लिए 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित पते पर भेज सकते हैं। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और फॉर्म अंडमान-निकोबार प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.andamannicobar.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। इन दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा केवल श्रीविजयपुरम में आयोजित की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 28 दिन शाम पाँच बजे तक है. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 18-24 अप्रैल 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. Share This Article Post navigation अंडमान-निकोबार कमान में विभिन्न पदों पर भर्ती न्यू मैंगलोर पोर्ट प्राधिकरण में विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित