रायपुर 27 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Opportunity to become an officer in the Territorial Army, application begins / प्रादेशिक सेना भर्ती 2026 आवेदन , भारतीय सेना ने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो अपने प्राथमिक व्यवसाय को छोड़े बिना सैन्य वातावरण में सेवा करने में सक्षम बनाने की अवधारणा पर आधारित है, जो एक नागरिक के रूप में और सैनिक रूप में व्यापक अनुभव देता है।
एक अंशकालिक सेवा है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर प्रशिक्षण और ड्यूटी के लिए बुलाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 19 मई 2026 तय की गई है। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
रिक्त पदों की संख्या
कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 11 पद पुरुषों और 1 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। साथ ही, अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (SSB इंटरव्यू) और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
वेतन और सुविधा
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के अधिकारियों के समान वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
