Share This Article रायपुर 28 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Admission notice released by PM Shri Kendriya Vidyalaya Kondagaon/ केन्द्रीय विद्यालय कोंडागांव प्रवेश 2026 , पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव द्वारा प्रवेश सूचना 2026-27 जारी किया गया है. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव में अपने पाल्य के प्रवेश के इच्छुक सभी अभिभावक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय, कक्षा-10 (केवल सेवा श्रेणी 1 एवं 2 हेतु) एवं कक्षा 4 (केवल अनुसूचित जाति (SC) वर्ग हेतु आयु 9 से 11 वर्ष) कुछ स्थान रिक्त हैं प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण दिनांक 27.04.2026 से दिनांक 02.05.2026 तक, प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय की वेबसाइट https://kondagaon.kvs.ac.in/en/admission-details/ से डाउनलोड एवं प्रिंट निकालकर विद्यालय में कार्यालयीन दिवसों में जमा कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विवरण वेबसाइट https://kondagaon.kvs.ac.in/en/admission-details/ पर उपलब्ध है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केन्द्रीय विद्यालय संगठन से प्राप्त प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के अनुसार होगा। नोट कक्षा 10 (केवल सेवा श्रेणी 1 एवं 2 हेतु) एवं कक्षा 4 (केवल अनुसूचित जाति (SC) वर्ग हेतु आयु 9 से 11 वर्ष) आरक्षित है। Share This Article Post navigation एम्स ऋषिकेश द्वारा प्रत्यक्ष भर्ती और प्रतिनियुक्ति के 42 पदों के 119 रिक्तियों लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित प्रयास विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास