PM Shri Kendriya Vidyalaya
PM Shri Kendriya Vidyalaya
Share This Article

रायपुर 2 मई 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for admission to PM Shri Kendriya Vidyalaya Kurud by May 12 / केंद्रीय विद्यालय कुरुद प्रवेश , पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कुरुद जिला धमतरी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा ग्यारहवीं (XI) में विज्ञान (Science) एवं वाणिज्य (Commerce) संकाय में कुछ सीटें रिक्त हैं। उक्त सीटों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

पंजीयन हेतु निर्धारित प्रपत्र विद्यालय से निः शुल्क प्राप्त किए जा सकता है या विद्यालय की वेबसाइट (https://khurud.kvs.ac.in/) से भी डाउनलोड किया जा सकता है ।

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अंतिम तिथि 12.05.2026 (मंगलवार) अपरान्ह 02:00 बजे तक विद्यालय में जमा करावें।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में सिर्फ श्रेणी 1 व 2 के अभिभावकों के बच्चों के प्रवेश हेतु कक्षा 10 व कक्षा 12 विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में पंजीकरण भी दिनांक 12.05.2026 (मंगलवार) अपरान्ह 02:00 बजे तक किया जाएगा ।

प्रवेश हेतु अनंतिम सूची दिनांक 14.05.2026 को जारी की जाएगी | अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट https://khurud.kvs.ac.in/ का अवलोकन करें।