assembly seats
assembly seats
Share This Article

रायपुर ,04 मई 2026/ ETrendingIndia / Today it will be clear, the couple flower or lotus will bloom in Bengal… Counting of votes for 293 out of 294 assembly seats today amid unprecedented security / बंगाल चुनाव मतगणना , पूरे देश भर में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

जानकारों का मानना है कि यह चुनाव परिणाम देश के दशा दिशा पर प्रभाव डालने वाला होगा। आज जैसे ही सुबह होगी, बंगाल में दो चरणों में पिछले पखवाड़े आयोजित हुए चुनाव के बाद मतगणना होगी और फिर लगभग दोपहर तक यह साफ होता नजर आएगा कि, बंगाल में जोड़ा फूल में निखार आएगा या फिर कमल खिलकर खिलखिलाएगा।

ऐसे में महानगर कोलकाता सहित पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

फलता विधानसभा को छोड़कर आज इस राज्य के 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होगी।

साफ कहे तो पहले चरण के 152 सीटें के लिए मतदान हुए जिनमे सभी दलों के कुल 1478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े रहें।

वहीं अंतिम चरण के अंतर्गत राज्य की 142 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन हुए.

इधर चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मतगणना केंद्रों में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को रोकना है।

आयोग ने बताया कि यह नई व्यवस्था (ईसीआईनेट) प्रणाली के माध्यम से लागू की जाएगी। इसकी शुरुआत आज चार मई को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना से होगी। यह मतगणना असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुच्चेरी में होने वाली है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से बताया गया कि 294 विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती अब 77 केंद्रों पर होगी। आयोग ने जिलावार सूची भी जारी कर दी है, जिसमें प्रत्येक केंद्र का विवरण शामिल है।

गौरतलब है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 90 मतगणना केंद्र थे, जबकि 2021 में इनकी संख्या बढ़ाकर 108 कर दी गई थी। हालांकि, 17 अप्रैल को आयोग ने इसे घटाकर 87 किया और अब इसे और कम करके 77 कर दिया गया है।

मतगणना से ठीक पहले केंद्रों के पुनर्विन्यास के इस फैसले पर तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने गुरुवार को कहा था कि जरूरत पडऩे पर मतगणना केंद्रों की संख्या 77 से भी कम की जा सकती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने आज बताया कि किस जिले के किस केंद्र पर किन-किन विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। आयोग ने जिला-वार सभी मतगणना केंद्रों के पते भी सार्वजनिक किए हैं।

कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों के लिए पांच मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उत्तर कोलकाता की सात सीटों चौरंगी, इंटाली, बेलेघाटा, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, मानिकतला और काशीपुर-बेलगाछिया की मतगणना नेताजी इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र के पास होगी।

इसके अलावा, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सखावत मेमोरियल स्कूल में होगी। कोलकाता बंदरगाह सीट के मत सेंट थॉमस बॉयज स्कूल (डायमंड हार्बर रोड) में गिने जाएंगे। वहीं रासबिहारी सीट की मतगणना बालीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल तथा बालीगंज विधानसभा क्षेत्र की गिनती बाबा साहेब आंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी (बालीगंज सर्कुलर रोड) में होगी। दक्षिण कोलकाता के कई क्षेत्रों की मतगणना भी अलग-अलग केंद्रों पर होगी। जादवपुर के एपीसी रॉय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भांगर, सोनारपुर उत्तर और सोनारपुर दक्षिण की गिनती होगी। अलीपुर जजेस कोर्ट परिसर स्थित बिहारीलाल कॉलेज में बेहाला पूर्व, बेहाला पश्चिम और कसबा सीटों की मतगणना होगी। वहीं हेस्टिंग्स हाउस कॉम्प्लेक्स, अलीपुर में महेशतला, मटियाबुर्ज, बजबज, जादवपुर और टालीगंज विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी।

जिला-वार व्यवस्था के अनुसार अलीपुरद्वार में एक, बांकोड़ा में तीन, बीरभूम में तीन, कूचबिहार में पांच, दक्षिण दिनाजपुर में दो, दार्जिलिंग में तीन, हुगली में पांच, हावड़ा में चार, जलपाईगुड़ी में दो, झाडग़्राम में एक, कालिम्पोंग में एक, कोलकाता में पांच (उत्तर में एक और दक्षिण में चार), माल्दा में दो, मुर्शिदाबाद में पांच, नदिया में चार, उत्तर 24 परगना में सात, पश्चिम बर्दवान में दो, पश्चिम मेदिनीपुर में तीन, पूर्व बर्दवान में चार, पूर्व मेदिनीपुर में चार, पुरुलिया में तीन, दक्षिण 24 परगना में छह तथा उत्तर दिनाजपुर में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य में सबसे अधिक 33 विधानसभा सीटें उत्तर 24 परगना जिले में हैं। इन सीटों की मतगणना आठ केंद्रों से की जाएगी। इनमें बारासात गवर्नमेंट कॉलेज एंड हाई स्कूल, बसीरहाट हाई स्कूल, बसीरहाट पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिधाननगर कॉलेज, बनगांव का दीनबंधु महाविद्यालय, पानीहाटी का गुरु नानक कॉलेज परिसर और बैरकपुर का राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज शामिल हैं।

बहरहाल जो भी हो तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने जहां अपनी पार्टी की जीत को सुनिश्चित बताते हुए 2026 में कम से कम 226 सीटों से फिर सरकार में आने का दावा किया तो वहीं विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भाजपा सरकार का दावा करते हुए कहा कि वह खुद ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराकर भूतपूर्व करेंगे।