Share This Article रायपुर, 12 मई 2026/ ETrendingIndia / Good Governance Tihar: Possession removed from front of Mrs. Radhe Mandalay’s house, drains freed, drainage started / सुशासन तिहार कार्रवाई , सुशासन तिहार 2026 के तहत रायपुर नगर निगम जोन-3 में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जोन-3 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिला आवेदक श्रीमती राधे मांडले की शिकायत पर नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाली से अवैध कब्जा हटाया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड की निवासी श्रीमती राधे मांडले ने शिविर में आवेदन देकर पंडित शिवराम स्कूल के पास नाली पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की थी। आवेदन प्राप्त होते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर नगर निवेश विभाग की टीम सक्रिय हुई। कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे के नेतृत्व में सहायक अभियंता श्री नरेश साहू एवं उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने हथौड़े से अवैध निर्माण को तोड़कर नाली को कब्जामुक्त किया। इससे नाली की स्वच्छता में आ रही बाधा दूर हुई और जल निकासी सुचारू हो गई। श्रीमती राधे मांडले ने बताया मैंने जनसमस्या निवारण शिविर में मेरे घर के बाहर अवैध कब्जे को लेकर आवेदन किया था। इसके पश्चात तत्काल निगम प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए कब्जे को तोड़ा। अब मेरे परिवार को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद करती हूं। Share This Article Post navigation ज्ञान भारतम् मिशन : रायपुर जिले में मिलीं तमिल भाषा की 8 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां IIIT रायपुर हॉस्टल में बड़ी चोरी, परीक्षा के दौरान 15 लैपटॉप लेकर फरार हुए चोर