California
California
Share This Article

रायपुर, 12 मई 2026/ ETrendingIndia / China spy became mayor in California! Dragon’s trick blows America’s senses / कैलिफोर्निया मेयर जासूसी मामला , अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर ईलीन वांग पर चीन के लिए अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। संघीय अदालत में वांग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफबीआई के मुताबिक, ईलीन वांग ने साल 2020 से 2022 के बीच चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश पर काम किया और अमेरिका में चीन के हितों को बढ़ावा देने की कोशिश की। वांग पर हुए इस खुलासे के बाद अमेरिकी प्रशासन के होश उड़े हुए हैं।

एफबीआई के मुताबिक, ईलीन वांग और याओनिंग माइक सन नाम के शख्स ने चीन की सरकार के इशारे पर अमेरिका में रह रहे कुछ लोगों के साथ मिलकर जमकर प्रॉपेगैंडा फैलाया।

इसके लिए उन्होंने यूएस न्यूज़ सेंटर नाम की वेबसाइट का इस्तेमाल किया, जिसे स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक न्यूज प्लेटफॉर्म बताया जाता था।

जांच एजेंसियों का कहना है कि इस वेबसाइट पर चीन समर्थक सामग्री चीन सरकार के निर्देश पर प्रकाशित की जाती थी।

58 साल की ईलीन वांग ने इस मामले में लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इस अपराध में अधिकतम 10 साल तक की सजा हो सकती है।

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, वांग सोमवार दोपहर लॉस एंजिलिस स्थित अमेरिकी जिला अदालत में पेश होंगी और आने वाले हफ्तों में औपचारिक रूप से अपना गुनाह कबूल कर सकती हैं।

बता दें कि ईलीन वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। यह 5 सदस्यों वाली परिषद है, जिसमें बारी-बारी से मेयर चुना जाता है।

चीन की एजेंट के तौर पर फंसने के बाद वांग ने आर्केडिया सिटी काउंसिल और मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। न्याय विभाग ने अपने बयान में बताया कि जून 2021 में चीन के एक अधिकारी ने वीचैट ऐप के जरिए वांग और अन्य लोगों को पहले से तैयार न्यूज आर्टिकल भेजे थे।

इन लेखों को अमेरिका में प्रकाशित कराने की कोशिश की गई थी। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन आइजनबर्ग ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि चीन सरकार के इशारों पर काम करने वाली महिला सार्वजनिक पद पर पहुंच गई।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के प्रथम सहायक अमेरिकी अटॉर्नी बिल इसायली ने कहा, जो लोग गुप्त रूप से विदेशी सरकारों के लिए काम करते हैं, वे अमेरिकी लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।

यह कार्रवाई चीन के प्रभाव और भ्रष्ट करने की कोशिशों के खिलाफ हमारी बड़ी सफलता है। एफबीआई के काउंटरइंटेलिजेंस और जासूसी विभाग के सहायक निदेशक रोमन रोजाव्स्की ने कहा कि यह मामला उन सभी लोगों के लिए साफ चेतावनी है जो विदेशी सरकारों के इशारे पर अमेरिका की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।