Gold, silver imports costlier
Gold, silver imports costlier
Share This Article

रायपुर 13 मई 2026/ ETrendingIndia / Gold, silver imports costlier, govt hikes import duty: Try to save foreign exchange and reduce trade deficit / सोना-चांदी आयात ड्यूटी , केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली प्रभावी इम्पोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है।

वित्त मंत्रालय और वाणिज्य विभाग की जानकारी के अनुसार यह फैसला विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने, आयात घटाने और व्यापार घाटा नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

सोने पर अब 15% प्रभावी टैक्स

सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इसके साथ कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है।इससे पहले 2024 में आयात शुल्क घटाकर 6% किया गया था।

रुपए को मिल सकता है सहारा

आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार सोना आयात कम होने से डॉलर की मांग घट सकती है। इससे भारतीय रुपए को कुछ मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.50 तक पहुंच गया था।

भारत दुनिया का बड़ा उपभोक्ता

भारत दुनिया में सोना-चांदी का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता माना जाता है। ऐसे में आयात शुल्क बढ़ने से घरेलू बाजार में कीमतों और मांग पर असर पड़ सकता है।

ज्वेलरी कारोबार पर असर

आयात महंगा होने से आभूषण उद्योग, सर्राफा कारोबार और त्योहारों व शादी सीजन की खरीदारी प्रभावित हो सकती है।

हालांकि सरकार का मानना है कि इससे दीर्घकाल में अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार को राहत मिलेगी।