Share This Article रायपुर 15 मई 2026/ ETrendingIndia / Govt tightens gold imports under ‘AA’ scheme / सोना आयात नियम , पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, रुपये पर दबाव और बढ़ते आयात बिल को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने सोने के आयात नियम कड़े कर दिए हैं। सरकार ने एडवांस ऑथराइजेशन (एए) योजना के तहत शुल्क-मुक्त सोने के आयात की अधिकतम सीमा अब 100 किलो तय कर दी है। पहले इस योजना में आयात की कोई तय सीमा नहीं थी। यह योजना मुख्य रूप से आभूषण निर्यातकों के लिए है, जिसके तहत वे निर्यात के लिए कच्चा माल बिना शुल्क के आयात करते हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार पहली बार आवेदन करने वाले कारोबारियों का अनिवार्य फिजिकल निरीक्षण किया जाएगा। सरकार ने निर्यात प्रदर्शन पर भी सख्ती बढ़ाई है। अब अगला एए लाइसेंस लेने से पहले कम से कम 50 प्रतिशत निर्यात दायित्व पूरा करना जरूरी होगा। इसके अलावा कारोबारियों को हर पखवाड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से प्रमाणित प्रदर्शन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार इन कदमों का उद्देश्य सोने के आयात पर नियंत्रण, विदेशी मुद्रा की बचत और व्यापार घाटा कम करना है। Share This Article Post navigation कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी स्पेस-एक्स की 12 जून तक नैस्डैक पर IPO लॉन्च की योजना