रायपुर, 16 मई 2026/ ETrendingIndia / NH-130-D to be new development line of Bastar: Forest Minister Kedar Kashyap / एनएच-130-डी विकास रेखा , छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शनिवार को गढ़बेंगाल चौक से कोण्डागांव तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा बस्तर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
श्री केदार कश्यप ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और तय समयसीमा की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी बस्तर क्षेत्र की विकास रेखा साबित होगा।
यह मार्ग कोण्डागांव सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा से जोड़ते हुए व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और कार्य समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क निर्माण, पुल-पुलियों और अन्य अधोसंरचना कार्यों की जानकारी दी।
श्री कश्यप ने निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले अधिकतम निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.
