रायपुर,17 मई 2026/ ETrendingIndia / Senior IPS Arun Dev Gautam appointed full-time Director General of Police / अरुण देव गौतम डीजीपी , छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है।
शनिवार को जारी आधिकारिक आदेश के बाद अब वे प्रदेश पुलिस की स्थायी कमान संभालेंगे।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी अरुण देव गौतम का प्रशासनिक अनुभव बेहद मजबूत माना जाता है। वे छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में उनकी कार्यशैली को काफी प्रभावी माना जाता रहा है।अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अरुण देव गौतम को कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।
वर्ष 2002 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र मेडल (कोसोवो) से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक भी उन्हें प्रदान किया जा चुका है।
सरकार के इस फैसले को पुलिस विभाग में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।
