Share This Article

रायपुर, 19 मई 2026/ ETrendingIndia / Workshop on Water Harvesting System: Rainwater Collection and Ground Water Level Raising Water Harvesting Needed Today / वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम , वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली बारिश के पानी का जमीन के अंदर संचयन करने व भूजल स्तर बढ़ाने के लिये वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, घरों में बनाया जाना बेहद आवश्यक है।

सभी अपने-अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगवायें ताकि भूजल स्तर ऊपर आ सकें तथा सबको सहज रूप से बेशकीमती जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर निगम कोरबा में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर आयोजित कार्यशाला के दौरान कहीं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर उपस्थित थे। कोरबा में जल प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है ।

नगर निगम कोरबा में स्वच्छ जल वर्ष 2026

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वर्ष 2026 को नगर निगम कोरबा क्षेत्र में स्वच्छ जल वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

रैनवाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता

रैनवाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता आज की एक बड़ी आवश्यकता है, जहॉं भूमि जल स्तर में लगातार गिरावट आ रही हो, जहॉं आवश्यकता के महीनों में भूमि जल की उपलब्धता अत्यंत कम हों, शहरीकरण के कारण भूजल पुनर्भरण में कमी आ गई हो, सतही जल की कमी हो, वहॉं पर वाटर हार्वेस्टिंग अतिआवश्यक हो जाता है.

घरों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 तथा समय-समय पर लागू किये गये अन्य नियमों के अनुसार शासकीय एवं निजी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाना आवश्यक है तथा रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के विभिन्न माडलों में से कोई भी माडल अपनाया जा सकता है.

वर्ष 2026 में निगम ने 1728 सिस्टम स्थापित करायें

वर्ष 2026 में नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में कुल 1838 रैनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कार्य का लक्ष्य रखा गया था, जिसके अंतर्गत 757 शासकीय भवनों तथा 1081 निजी भवनों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग निर्माण करवाना था, शासकीय भवनों में यह निर्माण कार्य पूरे कर लिये गये हैं, जबकि निजी भवनों में 1081 सिस्टम के स्थान पर 975 भवनों में ही सिस्टम लगाये गये, शेष 110 भवनों में जमा अमानत राशि को राजसात किया गया है तथा उसी राशि से रैनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराये जाने हेतु पुनः निविदा बुलाई गई है।

इस प्रकार निगम ने वर्ष 2026 में 1728 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराये हैं।