Good Governance TiharGood Governance Tihar
Share This Article

रायपुर, 20 मई 2026/ ETrendingIndia / Good Governance Tihar: Arvind’s labour card made at Samadhan camp / सुशासन तिहार श्रम कार्ड , सुशासन तिहार अब लोगों के लिए केवल शिविर नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान और नई उम्मीद का माध्यम बनता जा रहा है।

इसी कड़ी में नगर पालिका लोरमी के मानस मंच में आयोजित समाधान शिविर में आमजनों की मांगों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही कर राहत प्रदान की गई।

शिविर में श्रमिक अरविंद राजपूत की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए उनका श्रम कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया। श्रम कार्ड मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

अरविंद राजपूत ने बताया कि श्रम कार्ड नहीं होने के कारण वे श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने के बाद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और मौके पर ही श्रम कार्ड उपलब्ध कराया।

श्रम कार्ड बनने से अब अरविंद राजपूत को श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक सहायता, स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी और शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।


Share This Article