रायपुर 21मई, 2026 / ETrendingIndia / Fortification ticket checking at Raipur station: 528 Sapadas, recovery of 3.18 lakh, recovery from garbage dumpers / रायपुर टिकट चेकिंग अभियान , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 21 मई को चलाया गया।
जिसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 26 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 409 यात्री पकड़े गए, जिससे 2,78,135/- राजस्व प्राप्त हुआ।
अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 74 यात्रियों से 34,115/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 10 यात्रियों से 2500/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 35 यात्रियों से 3700/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ ।
इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 528 मामलों को दर्ज कर 3,18,450 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।
इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 1 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 2 वाणिज्य निरीक्षक, 4 वाणिज्य कार्यालय के स्टाफ, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे ।
रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें .
