रायपुर, 22 मई 2026/ ETrendingIndia / Indira Gandhi Widow Pension Scheme: Rukhmani Bai / इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना , रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड ग्राम पंचायत गैतरा की निवासी श्रीमती रुखमणि बाई यादव का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। पति स्वर्गीय नेतराम यादव के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों और आर्थिक तंगी ने उनके सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी थी। ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई।
योजना के तहत मिलने वाली नियमित पेंशन राशि ने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। अब वे अपना खर्च स्वयं वहन कर पा रही हैं एवं दूसरों पर निर्भर रहने की मजबूरी से मुक्त हुई हैं।
श्रीमती यादव ने बताया कि शासन की इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। पेंशन की सहायता से उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिला है।
