Share This Article

रायपुर 23 मई 2026/ ETrendingIndia / Telibandha pond: Instructions to survey the Dewar Dera spreading dirt by giving management, running a campaign to get rid of water hyacinth / तेलीबांधा तालाब सफाई , रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा तेलीबाँधा मरीन ड्राइव पहुँचे और रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को वहाँ स्थल सर्वे करते हुए गन्दगी फैला रहे देवार डेरा के लोगों को अन्यत्र व्यवस्थापन देकर नियमानुसार सख्तीपूर्वक हटाने और स्वच्छता कायम करने के निर्देश दिए.

रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने तेलीबांधा तालाब क्षेत्र के अनुबंधित सफाई ठेकेदार को कड़ी फटकार लगायी और अगले 15 दिनों के भीतर तेलीबाँधा तालाब को अभियान चलाकर जलकुम्भी से मुक्त करवाने के कड़े निर्देश दिए.

आयुक्त ने तेलीबाँधा तालाब क्षेत्र के सभी दुकानदारों को कचरा तालाब में नहीं डालने और सफाई मित्र को सफाई वाहन में कचरा दुकानों में डस्टबिन रखकर गीला और सूखा कचरा पृथक – पृथक करके देने के निर्देश दिए.

. आयुक्त ने निर्देश दिए कि जो दुकानदार हिदायत देने पर भी कचरा तालाब में डालते मिले, डस्टबिन दुकान में नहीं रखे और मिक्स कचरा देते मिले, कड़ाई से ई जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैँ.