8 families lived across the river
8 families lived across the river
Share This Article

रायपुर , 24 मई 2026/ ETrendingIndia / 8 families lived across the river: Administration installs handpump to quench thirst / नदी पार हैंडपंप , कभी हर सुबह पानी की चिंता से शुरू होने वाला बाहरचूरा का नदी पार आज राहत और संतोष की मुस्कान से खिल उठा है।

नदी के उस पार बसे महज 8 परिवारों के लिए स्वच्छ पेयजल कभी एक सपना था, लेकिन प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील पहल ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया।

बलरामपुर जिला के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाहरचूरा का यह छोटा सा पारा वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहा था। करीब 38 लोगों की आबादी वाले इस इलाके में पानी के लिए रोज संघर्ष करना ग्रामीणों की नियति बन चुकी थी।

महिलाओं को नदी पार कर दूर-दूर तक पानी लाना पड़ता था, बच्चे भी पानी ढोने में हाथ बंटाते थे और गर्मी के दिनों में यह समस्या और भयावह हो जाती थी।

ग्रामीणों की पीड़ा जब प्रशासन तक पहुँची, तो इसे केवल एक शिकायत नहीं बल्कि लोगों की मूलभूत जरूरत और सम्मान से जुड़ा विषय माना गया। जिला प्रशासन ने तुरंत पहल करते हुए नदी पार पारा में बोर खनन कार्य शुरू कराया और नया हैंडपंप स्थापित कराया।

हैंडपंप से पहली बार पानी निकलते ही पूरे पारा में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन घरों में हर दिन पानी को लेकर चिंता और परेशानी रहती थी, वहां अब राहत और सुकून का माहौल है। महिलाओं की मेहनत कम हुई है, बच्चों को राहत मिली है और परिवारों को घर के पास ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक हैंडपंप नहीं, बल्कि उनके जीवन में आई बड़ी राहत है।