One-way TrainOne-way Train
Share This Article

रायपुर 25 मई 2026 / ETrendingIndia / Regular operation of Tirupati-Raxaul-Tirupati weekly express train begins / तिरुपति रक्सौल एक्सप्रेस , दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन का निर्णय लिया गया है।

यह ट्रेन वर्तमान में संचालित विशेष ट्रेन संख्या 07051/07152 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक विशेष ट्रेन का नियमित रूप होगी।

ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 01 जून से तिरुपति से प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस दिनांक 04 जून से रक्सौल से संचालित होगी।

👉 गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 01 जून से तिरुपति से प्रातः 08.15 बजे प्रस्थान कर रेणिगुंटा जंक्शन , कुडप्पा , यर्रगुन्तला , ताडिपत्रि , गुंतकल जंक्शन , आदोनि , रायचूर , कृष्णा , विकाराबाद जंक्शन, लिंगमपल्ली , सिकंदराबाद जंक्शन , चर्लापल्ली , काजीपेट , पेद्दपल्ली , मंचिर्याल , सिरपुर कागजनगर , बल्हारशाह , चांदाफोर्ट , वडसा , गोंदिया जंक्शन 07.30/07.40 बजे, दुर्ग 10.00/10.05 बजे, रायपुर जंक्शन 10.45/10.50 बजे, बिलासपुर जंक्शन 13.20/13.30 बजे, झारसुगुड़ा जंक्शन , राउरकेला , हटिया , रांची , मुरी जंक्शन , बोकारो स्टील सिटी , चंद्रपुरा , धनबाद जंक्शन , बराकर , चित्तरंजन , मधुपुर जंक्शन , जसीडीह जंक्शन , झाझा , किऊल जंक्शन , बरौनी जंक्शन , समस्तीपुर जंक्शन , दरभंगा जंक्शन तथा सीतामढ़ी जंक्शन होते हुए 17.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस 04 जून से प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से प्रातः 03.15 बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी जंक्शन , दरभंगा जंक्शन , समस्तीपुर जंक्शन , बरौनी जंक्शन , किऊल जंक्शन , झाझा , जसीडीह जंक्शन , मधुपुर जंक्शन , चित्तरंजन , बराकर , धनबाद जंक्शन , चंद्रपुरा , बोकारो स्टील सिटी , मुरी , रांची , हटिया , राउरकेला , झारसुगुड़ा जंक्शन , बिलासपुर जंक्शन 04.40/04.50 बजे, रायपुर जंक्शन 06.20/06.25 बजे, दुर्ग 07.15/07.20 बजे, गोंदिया जंक्शन 09.20/09.30 बजे, वडसा , चांदाफोर्ट , बल्हारशाह , सिरपुर कागजनगर , मंचिर्याल , पेद्दपल्ली , काजीपेट , चर्लापल्ली , सिकंदराबाद जंक्शन , लिंगमपल्ली , विकाराबाद , कृष्णा , रायचूर , आदोनि , गुंतकल जंक्शन , ताडिपत्रि , यर्रगुन्तला , कुडप्पा तथा रेणिगुंटा जंक्शन होते हुए शनिवार को प्रातः 09.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा NTES के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।


Share This Article