National Mango Festival
National Mango Festival
Share This Article

रायपुर, 25 मई 2026/ ETrendingIndia / National Mango Festival: Exhibition cum Competition on May 29-31 at Agriculture College, Raipur / राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 , उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रकृति की ओर’ सोसाइटी के सहयोग से 29, 30 एवं 31 मई 2026 को कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में “राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026” का आयोजन किया जाएगा।

विगत वर्षों की सफलता को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश एवं प्रदेश की विभिन्न उन्नत आम किस्मों की प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम विशेष रूप से शिरकत करेंगे तथा कृषकों एवं आम उत्पादकों को संबोधित करेंगे।

        उद्यानिकी एवं आम उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहन मिलने के साथ कृषकों को नवीन तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी।

आम से निर्मित खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय, आम पौधों का प्रदर्शन, तकनीकी संगोष्ठी, कृषकों एवं उद्यमियों के साथ परिचर्चा तथा वानस्पतिक प्रवर्धन तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।

       महोत्सव में प्रदेशभर के कृषकों, आम उत्पादकों, उद्यमियों, महिला समूहों, स्व-सहायता समूहों, विद्यार्थियों एवं आम प्रेमियों की सहभागिता रहेगी। 

कार्यक्रम के दौरान आम उत्पादन की नवीन तकनीकों, प्रसंस्करण एवं विपणन संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

प्रतिदिन सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन हेतु खुली रहेगी तथा पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।