रायपुर , 26 मई 2026/ ETrendingIndia / e-Shram and Shramik App: Mason Rajesh Ravi registers, will get benefits of social security schemes / ई-श्रम श्रमिक ऐप , सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविर ग्रामीणों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जागरूकता, सुविधा और शासन की योजनाओं तक आसान पहुंच का माध्यम बनते जा रहे हैं।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले भर में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बरदर निवासी श्री राजेश रवि, जो राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पहले उन्हें ई-श्रम कार्ड और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की कोई जानकारी नहीं थी। शिविर में अधिकारियों द्वारा उन्हें ई-श्रम पोर्टल और श्रमिक ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन के बाद श्रमिकों को यूनिक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है, जिसके माध्यम से वे सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जानकारी मिलने के बाद श्री राजेश रवि ने शिविर स्थल पर ही अपना पंजीयन कराया। उन्होंने कहा कि श्रमिक ऐप के जरिए अब योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना, आवेदन की स्थिति देखना और जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान हो गई है।
सुशासन तिहार शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है।
