Rajiv Gandhi National Aviation University
Rajiv Gandhi National Aviation University
Share This Article

रायपुर 29 मई 2026/ ETrendingIndia / Application for admission to Rajiv Gandhi National Aviation University begins / RGNAU एडमिशन 2026 , Rajiv Gandhi National Aviation University ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह विश्वविद्यालय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है।

विश्वविद्यालय में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग-एवियोनिक्स और एआई एवं डेटा साइंस (विमानन प्रणाली) में बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रत्येक पाठ्यक्रम में 60 सीटें निर्धारित हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश जेईई मेन 2026 के स्कोर/ जोओएसएए 2026 काउंसलिंग के आधार पर होगी।

इसके अलावा बीएससी (विमानन) में 30 सीटें, विमानन प्रबंधन में बीबीए में 60 सीटें तथा विमानन सेवाएं और हवाई माल ढुलाई में बीएमएस पाठ्यक्रम में 120 सीटें उपलब्ध हैं।

बीएससी में प्रवेश प्रक्रिया सीयूईटी 2026 स्कोर/RGNAU द्वारा आयोजित परीक्षा पर होगा।

विश्वविद्यालय ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग एवं विमानन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग-एवियोनिक्स तथा प्रबंधन अध्ययन एवं विमानन प्रबंधन में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन मांगे हैं।

पीएचडी में प्रवेश गेट, नेट या विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी RGNAU की आधिकारिक वेबसाइट⁠ www.rgnau.ac.in पर जा सकते हैं।