Share This Article

रायपुर 28 मई 2026/ ETrendingIndia / India’s Most Dangerous Snake Parks: From King Cobra to Russell Viper… These Snake Parks of India will give you a thrill : India’s 5 Major Snake Tourism / भारत स्नेक पार्क्स , अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और पहाड़, समुद्र या जंगल से हटकर कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो भारत के ये खतरनाक और रोमांचक Snake Parks आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं।

देश में पिछले कुछ वर्षों में Snake Tourism तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इन पार्कों में किंग कोबरा, इंडियन पाइथन, रसेल वाइपर और कई दुर्लभ जहरीले सांपों को बेहद करीब से देखने का मौका मिलता है। यही वजह है कि एडवेंचर और वाइल्डलाइफ लवर्स बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

  1. Katraj Snake Park- पुणे का सबसे खतरनाक Snake Attraction

महाराष्ट्र के पुणे स्थित यह स्नेक पार्क Rajiv Gandhi Zoological Park का हिस्सा है। यहां इंडियन रॉक पाइथन, किंग कोबरा और रसेल वाइपर जैसी जहरीली प्रजातियां देखने को मिलती हैं। पुणे एयरपोर्ट से इसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर है और रेलवे स्टेशन से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

  1. Chennai Snake Park- भारत का पहला Snake Park

चेन्नई के Guindy National Park के भीतर स्थित यह पार्क 1972 में मशहूर र्पेटोलॉजिस्ट Romulus Whitaker ने स्थापित किया था। यहां कोबरा, वाइपर, पाइथन के अलावा मगरमच्छ और कछुए भी देखे जा सकते हैं। चेन्नई एयरपोर्ट से यह करीब 12 किलोमीटर दूर है।

  1. Parassinikadavu Snake Park- किंग कोबरा का खतरनाक संसार

केरल के कन्नूर जिले में स्थित यह पार्क रेस्क्यू और रिसर्च सेंटर के तौर पर भी काम करता है। यहां दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल किंग कोबरा को करीब से देखने का मौका मिलता है।

  1. Snake Park Kolkata- पूर्वी भारत का पहला Snake Park

1977 में कंजर्वेशनिस्ट Deepak Mitra द्वारा स्थापित यह पार्क स्नेक कंजर्वेशन और Snakebite Awareness के लिए मशहूर है।

  1. Bannerghatta Biological Park- सफारी के साथ Snake Adventure

बेंगलुरु के पास स्थित यह पार्क अपने सफारी अनुभव के लिए मशहूर है। यहां का विशेष रेप्टाइल सेक्शन दुर्लभ सांपों और अन्य जीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखने का मौका देता है।

क्यों बढ़ रहा स्नेक टूरिज्म

इन स्नेक पार्क्स में सिर्फ रोमांच ही नहीं, बल्कि सांपों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और Snakebite Prevention के बारे में भी जानकारी दी जाती है। यही कारण है कि अब Snake Parks Traditional Tourism का नया विकल्प बनते जा रहे हैं।