रायपुर, 29 मई 2026/ ETrendingIndia / Good Governance Tihar 2026: Resolution for a child marriage free India / सुशासन तिहार 2026 , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्या समाधान शिविर सामाजिक जागरूकता के प्रभावी मंच बनकर भी उभर रहे हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाइयों द्वारा इन शिविरों में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को बाल विवाह रोकथाम का संकल्प दिलाया जा रहा है।
जिला बालोद के विकासखंड गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरेल में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन भी संपन्न कराए गए।
उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।
इसी प्रकार विकासखंड डौंडी लोहारा के ग्राम पंचायत खरथुली में किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरित किया गया।
