Good Governance Tihar
Good Governance Tihar
Share This Article

रायपुर 29 मई 2026/ ETrendingIndia / Good Governance Tihar- Public Problem Prevention Camp in Zone 9 of Municipal Corporation Raipur: Warning to cut off illegal tap connections, development works will not be carried out in illegal colony / सुशासन तिहार शिविर , रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 9 में आज सुशासन तिहार – जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया।

शिविर की व्यवस्था का निरीक्षण रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती रेणु जयंत साहू, श्री मोहन साहू, श्रीमती सावित्री धीवर की उपस्थिति में किया।

उन्होंने यहां लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिको से अपील की कि वे अपने घरों में लगाये गये अवैध नल कनेक्शनो की जानकारी देकर उन्हें तत्काल नियमित करके वैध करवा लें अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर सभी अवैध नलो को काटने की नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

महापौर ने कहा कि पूर्ववर्ती शहर सरकार ने सड्डू में निजी आवास कालोनी में बिना जांच परीक्षण तकनीकि रिपोर्ट के एक साथ सीधे 7 बल्क कनेक्शन दे दिये इससे नागरिको को गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराने में स्वभाविक रूप से असुविधा हुई।

हमारी शहर सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई बल्क कनेक्शन नहीं दिया है। पाईप लाईन बिछाने का काम भी बिना जांच परीक्षण के नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी में कोई विकास कार्य किया जायेगा। वैध कालोनियों में ही विकास करवाया जायेगा।

महापौर ने अवैध कालोनी ,अवैध कब्जे, अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के जोन अधिकारियों को निर्देश दिये।

महापौर ने गहन नाराजगी व्यक्त की कि सुशासन तिहार में पर्याप्त संख्या में नागरिको के लिए आवेदन उपलब्ध नहीं है ऐसा नहीं होना चाहिए।

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक नागरिको को सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर योजनाओ की जानकारी लेकर पात्रता से अवगत होकर सभी शासकीय योजनाओ का पात्रता के अनुसार अधिकतम वांछित लाभ अवश्य लेना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य एवं जिले में कही भी सडक दुर्घटना होने पर पीडित नागरिको को न्यूनतम औपचारिकता पुलिस को सूचना देकर त्वरित उपचार प्राप्त हो रहा है एवं वे स्वस्थ हो रहे है। इससे उनकी जीवन सुरक्षा स्वास्थ्य रक्षा सहज हो रही है।

परिवहन विभाग के स्टाल में आवेदन देते ही 12 नागरिको को लर्निंग लाईसेंस बनाकर मंच से प्रदत्त किये। श्रम विभाग में आवेदन देते ही पात्रतानुसार हेमलता पाण्डेय, नवीन कुमार वर्मा, कीर्ति भास्कर को तत्काल ई श्रमकार्ड प्रदत्त किये गये।

कृषि विभाग के स्टॉल में आवेदन करते ही कृषक रंजीत देशलहरे, संतोष कोरी को तत्काल हरी खाद पैकेट वितरीत किया गया।

खाद्य विभाग द्वारा 11 पात्र हितग्राहियों को आवेदन करते ही तत्काल राशन कार्ड बनाकर प्रदत्त किये गये। इसमें 4 नागरिको को अंत्योदय राशन कार्ड 4 नागरिको को बीपीएल श्रेणी राशन कार्ड एवं 3 नागरिको को एपीएल श्रेणी राशन कार्ड प्रदत्त किये गये।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 15 पात्र हितग्राहियों को आवेदन करते ही मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदत्त किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन करते ही स्टॉल से शुकवारी बाई, गोविंदा महंत, रमेश धीवर, रेखा साहू, नंदनी सोनी को 5 लाख रू तक की चिकित्सा हेतु मोहन लाल को 5 लाख वयवंदन आयुष्मान कार्ड, निर्मला नारंग, धनेश्वरी चंद्राकर का 50-50 हजार रू. तक की चिकित्सा का एपीएल आयुष्मान कार्ड तत्काल प्रदत्त किया गया।

गर्भवती माता रिया सेन, ईश्वरी ध्रुव की महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आवेदन करते ही गोदभराई की रस्म अदायगी तत्काल की गई वहीं 2 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया।

किशोरी बालिका योजना में तान्या तांडी, लक्ष्मी रात्रे को स्वच्छता किट प्रदान किया गया।