NSIC भर्ती 2026
NSIC भर्ती 2026
Share This Article

रायपुर 30 मई 2026/ ETrendingIndia / NSIC recruitment 2026: 17 posts of Young Professionals, apply till June 8 / NSIC भर्ती 2026 के तहत राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) ने विभिन्न क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी।

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

NSIC भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें वाईपी -सॉफ्टवेयर और वेब विकास, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, बाजार और आर्थिक विश्लेषण, डिजिटल मार्केटिंग, ई कामर्स, कंपनी सचिव तथा सामग्री प्रबंधन, मार्केट रिसर्च डेटा और वित्तीय विश्लेषण, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एमएसएमई बिज़नेस आउटरीच, वेंचर इक्विटी फंड के वरिष्ठ विश्लेषक वेंचर कैपिटल के लिए आईटी विशेषज्ञ जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार NSIC भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया NSIC की आधिकारिक वेबसाइटwww.nsic.co.in के करियर सेक्शन के माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।