रायपुर 30 मई 2026/ ETrendingIndia / Recruitment for teaching and non-teaching posts in IGIDR, apply by June 8 / IGIDR भर्ती 2026 , मुंबई स्थित Indira Gandhi Institute of Development Research (IGIDR) ( भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्थापित एक उन्नत अनुसंधान संस्थान) ने शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
संस्थान ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए सतत भर्ती विज्ञापन जारी किया है।
सहायक प्रोफेसर पद नियमित, संविदा और विजिटिंग आधार पर भरे जाएंगे।
संस्थान ने मैक्रोइकोनॉमिक्स, कॉर्पोरेट फाइनेंस, डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, इकोनॉमिक थ्योरी,
टाइम सीरीज इकोनोमीट्रिक्स, इम्पीरिकल इंडस्ट्रियल ऑर्गेनाइजेशन, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, पर्यावरण अर्थशास्त्र, ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन, विधि एवं अर्थशास्त्र तथा राजनीतिक अर्थव्यवस्था सहित कई विषयों में विशेषज्ञ उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
गैर-शिक्षण श्रेणी में निजी सचिव, मानव संसाधन अधिकारी, शैक्षणिक एवं छात्र मामलों के अधिकारी, सहायक सिस्टम विश्लेषक सह सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (मानव संसाधन एवं प्रशासन), लेखा सहायक, सहायक (मानव संसाधन)
अनुसंधान अनुदान एवं परियोजना अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (छात्र एवं शैक्षणिक मामले ),प्लेसमेंट अधिकारी, पुस्तकालय सहायक और सहायक विद्युत अभियंता पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://igidr.ac.in/careers के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
