Share This Article गरियाबंद, 31 मई/ A massive fire broke out at the Gariaband Circuit House… causing chaos…goods worth lakhs, including refrigerators and cupboards, were destroyed. Circuit House Fire : गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6:30 बजे परिसर से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया। आगजनी में स्टोर रूम में रखा फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन समेत कई जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा धुएं और लपटों से भर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय सर्किट हाउस में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। Share This Article Post navigation वन धन विकास केंद्र : डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह , हर्बल उत्पादों के जरिए करोड़ों का कारोबार Mann Ki Baat : मन की बात में छत्तीसगढ़ का गौरव…! PM मोदी ने अनिमेष कुजूर और मल्हार की विरासत का किया उल्लेख…CM साय बोले- पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल