रायपुर ,31 मई 2026/ Gold Price: Gold has become cheaper by ₹1,000, and silver by more than ₹2,000, in just one week.
Gold Price : सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमश: एक हजार रुपए और दो हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,257 रुपए कम होकर 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,720 रुपए पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,588 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 2,650 रुपए कम होकर 2,63,350 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपए प्रति किलो था।
