Share This Article

रायपुर, 31 मई 2026 / ETrendingIndia / World No Tobacco Day: De-Addiction Workshop Held in Raipur, Maharashtra Mandal Members Pledge to Stay Away from Intoxicants , विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 रायपुर , कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी दिव्य बालिका विकास गृह के तत्वावधान में महाराष्ट्र मंडल के मिनी हॉल में नशामुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर एवं मंडल के सभी सदस्यों ने नशा न करने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने की शपथ ली।

कार्यशाला के दौरान उपस्थितजनों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है।

कार्यक्रम में कुल 251 उपस्थितजनों से स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।