रायपुर 31 मई 2026/ ETrendingIndia / House Listing and Housing Census Successfully Completed in First Phase of Census: 8,71,183 Houses Enumerated in Raipur District , जनगणना 2027 रायपुर मकानसूचीकरण , जनगणना 2027, हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जो केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि भविष्य के भारत और हमारे राज्य छत्तीसगढ के विकास की ठोस नींव तैयार करने का कार्य करेगा।
यह प्रक्रिया हमें यह समझाने में सक्षम बनाती है कि समाज के विभिन्न वर्गों तक विकास के लाभ किस प्रकार और कितनी प्रभावशीलता से पहुँच रहे हैं।
भारत की जनगणना 2027 का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में दो चरणों में संपादित किया जा रहा है।
प्रथम चरण (Phase-1) यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों के गणना का फील्ड कार्य दिनांक 01/05/2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 30/05/2026 को सफलतापूर्वक संपादित हो गया है।
दूसरे चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में होगा
द्वितीय चरण (Phase-II), जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी, 2027 में संपादित किया जाएगा।
प्रथम चरण (Phase-I), मकानसूचीकरण का कार्य द्वितीय चरण (Phase-II) जनसंख्या गणना कार्य के लिए एक फ्रेम प्रदान करती है, जिससे कि द्वितीय चरण (Phase-II), जनसंख्या गणना कार्य के दौरान कोई भी मकान एवं उसमें रहने वाले परिवार गणना से न छूटे।
पहले चरण में 33 प्रश्नों की जानकारी संकलित की गई
प्रथम चरण (Phase-1) मकानसूचीकरण कार्य के दौरान रायपुर जिले के सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक मकान एवं उसमें निवासरत परिवारों से भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्न जो कि मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसंपत्तियों से संबन्धित थी, की जानकारी मोबाइल एप्प के माध्यम से संकलित की गई। अब यह जानकारी भारत सरकार के सर्वर में सुरक्षित रख ली गई है।
प्रथम चरण (Phase-1) मकानसूचीकरण कार्य रायपुर जिले के समस्त तहसीलों के ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में कुशलता एवं शांतिपूर्वक संपादित किया गया।
इस दौरान राज्य के समस्त क्षेत्रों को पूर्ण रूप से कवर किया गया एवं कोई भी क्षेत्र गणना कार्य से नहीं छूटा है। प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने के दौरान राज्य के निवासियों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है।
आंकड़ों का उपयोग नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा
इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा.
भारत सरकार के द्वारा सम्पूर्ण जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यथोचित समय पर इन आंकड़ों को जारी किया जाएगा।
राज्य में जनगणना 2027 प्रथम चरण (Phase-1) का कार्य रायपुर जिले में 13 नगरीय निकायों (नगर पालिक निगम रायपुर एवं बीरगांव सहित) 8 तहसीलों के अंतर्गत 430 ग्रामों एवं 363 नगरीय वार्डो में संपादित किया गया है।
रायपुर जिले में 8,71,183 मकानों की गणना
इस कार्य हेतु जिले में 1309 ग्रामीण जनगणना ब्लॉक एवं 2640 नगरीय जनगणना ब्लॉक बनाए गए थे। इन जनगणना ब्लाकों के अंतर्गत 8,71,183 मकानों की गणना की गई।
रायपुर जिले में इस कार्य हेतु कुल 4820 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला जनगणना अधिकारी सहित 30 चार्ज अधिकारी, 01 मास्टर ट्रेनर्स, 100 फील्ड ट्रेनर्स, 3949 प्रगणक एवं 737 पर्यवेक्षक शामिल थे।
