GST Collection 2026: Government Coffers Overflow! GST Collection Crosses ₹1.94 Lakh Crore in May—Economy Receives a Major Boost.
GST Collection 2026
Share This Article

नई दिल्‍ली, 02 जून 2026/ GST Collection 2026: Government Coffers Overflow! GST Collection Crosses ₹1.94 Lakh Crore in May—Economy Receives a Major Boost.

GST Collection 2026 : देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। मई 2026 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 3.2 फीसदी बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वस्तुओं और सेवाओं की मजबूत मांग तथा आयात से मिलने वाले टैक्स में तेज बढ़ोतरी के चलते सरकारी खजाना लगातार भरता नजर आ रहा है।

पिछले साल मई 2025 में कुल GST कलेक्शन 1.88 लाख करोड़ रुपए रहा था, जबकि इस बार इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

CGST, SGST और IGST से हुई भारी कमाई

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में केंद्रीय GST (CGST) कलेक्शन 37,397 करोड़ रुपए, राज्य GST (SGST) 45,143 करोड़ रुपए और एकीकृत GST (IGST) 51,990 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

वहीं आयात से मिलने वाला IGST कलेक्शन 19.1 फीसदी बढ़कर 59,654 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो देश में औद्योगिक गतिविधियों और व्यापारिक विस्तार का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

घरेलू मांग में जबरदस्त तेजी

विशेषज्ञों के मुताबिक मई के दौरान कर योग्य वस्तुओं की आपूर्ति में 26.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो मजबूत घरेलू मांग को दर्शाती है। वहीं सेवाओं के क्षेत्र में 22.2 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि देश में खपत लगातार बढ़ रही है।

हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू GST संग्रह में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन आयात से मिलने वाले टैक्स ने इस कमी की भरपाई कर दी।

अप्रैल में बना था रिकॉर्ड

इससे पहले अप्रैल 2026 में GST कलेक्शन 2.43 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं मई में रिफंड के बाद नेट GST रेवेन्यू भी 3.3 फीसदी बढ़कर करीब 1.67 लाख करोड़ रुपए रहा।

आर्थिक जानकारों का मानना है कि लगातार मजबूत GST कलेक्शन भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और बाजार में बढ़ती गतिविधियों का संकेत है।