रायपुर, 03 मई 2026। Promotion Breaking: Major News from Raipur…! 5 Senior Secretariat Assistants Promoted… Now ASOs… View the Released List Here.
Promotion Breaking : रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा जारी किया गया है। पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति से कर्मचारियों की वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी। साथ ही वरिष्ठता के आधार पर किसी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा। पदस्थापना आदेश अलग से जारी किए जाएंगे, तब तक कर्मचारी वर्तमान पदस्थापना पर कार्य करते रहेंगे।
