रायपुर, 04 जून 2026/ CG Board Toppers: CM Sai to Award ₹2 Lakh to Meritorious Students! Toppers to Receive High Honors…Find Out Who Qualifies.
CG Board Topper : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को राजधानी रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।
मेधावी छात्रों को मिलेगा 2 लाख रुपए का लाभ
योजना के तहत चयनित प्रत्येक छात्र को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए का विशेष अनुदान दिया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को कुल 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा।
योजना के लिए जरूरी पात्रता
श्रम कल्याण मंडल के अधिकारियों के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं-हितग्राही श्रमिक का कम से कम 90 दिन पहले पंजीकरण होना जरूरी, लाभ केवल श्रमिक के पहले दो बच्चों को मिलेगा। एक शैक्षणिक वर्ष में योजना का लाभ केवल एक बार दिया जाएगा।
शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार की पहल
राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना (CG Board Topper) का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को बेहतर अवसरों तक पहुंचा सकें।
