Share This Article रायपुर ,04 जून 2026/ ETrendingIndia / “Monsoon arrives in Kerala 3 days late; heavy rains begin.” केरल में मानसून आगमन – केरल में लोगों का इंतजार खत्म हुआ… गुरुवार को दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 3 दिन की देरी से राज्य के तटीय इलाकों में पहुंच गया। हर साल केरल में मानसून सामान्य रूप से 1 जून को आता है, लेकिन इस बार यह 3 दिन की देरी से आया है, जबकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इसके 26 मई को आने की संभावना जताई थी। केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी आईएमडी ने अगले सप्ताह केरल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। तेलंगाना में लू की चेतावनी वापस केरलम में पहुंचा मानसून अब तेलंगाना की ओर बढऩे में कम से कम एक सप्ताह का समय लेगा, जिसे देखते हुए आईएमडी ने तेलंगाना में लू की चेतावनी वापस ले ली है। हालांकि, मानसून अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य, पूर्व मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत को करना पड़ेगा अभी इंतजार भारत के दक्षिण राज्यों में भले मानसून आ गया हो, लेकिन दिल्ली समेत उत्तर भारत राज्य को अभी इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली में तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी इस बीच, गुरुवार को आईएमडी ने दिल्ली में बारिश और गरज के साथ तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में 5 जून को बारिश की संभावना है। हालांकि, मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचेगा। Share This Article Post navigation पर्यावरण : Dust Free Roads अभियान के तहत बस स्टैंड से जेल रोड तक चलाया विशेष सफाई अभियान मोर गांव-मोर पानी अभियान : बीजापुर में 294 वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर बना