डेस्क रिपोर्ट, 05 जून 2026/ WWDC 2026: Apple’s bold move in the AI race! The entire experience…from iPhones to AirPods…could be transformed.
WWDC 2026 : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Apple का सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 शुरू होने जा रहा है और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर हो रही है।
हालांकि AI पर फोकस ऐपल के लिए नया नहीं है, लेकिन अब तक iPhone को AI फीचर्स के मामले में Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से पीछे माना जाता रहा है। ऐसे में WWDC 2026 ऐपल के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर
इस बार कंपनी ने इवेंट की टैगलाइन “All Systems Glow” रखी है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि iPhone, iPad, Mac और दूसरे डिवाइसेज में बड़े विजुअल और AI बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया iOS पहले से ज्यादा स्मार्ट, स्मूद और पर्सनलाइज्ड हो सकता है।
सबसे ज्यादा चर्चा नए iOS 27 और Siri को लेकर है। माना जा रहा है कि Siri अब सिर्फ वॉयस कमांड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स की आदतों को समझकर खुद सुझाव देने में सक्षम होगा। यानी आपका iPhone पहले से ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम कर सकता है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐपल इस बार सीधे AI चैटबॉट रेस में उतर सकता है। नया सिस्टम ईमेल लिखने, मैसेज तैयार करने, फोटो एडिट करने और ऐप्स के अंदर टास्क पूरे करने में मदद कर सकता है। यह फीचर यूजर्स के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।
Google-Microsoft की टेंशन
सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Mac और iPad में भी AI टूल्स का बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। नया macOS वर्कफ्लो को आसान और तेज बनाने पर फोकस करेगा, जबकि iPad को और ज्यादा कंप्यूटर जैसा बनाने की तैयारी है।
वियरेबल्स सेगमेंट में भी बड़े ऐलान संभव हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक AirPods में रियल टाइम ट्रांसलेशन और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स आ सकते हैं। वहीं Apple Watch में भी AI आधारित हेल्थ फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
इसके अलावा स्मार्ट ग्लासेस को लेकर भी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि ऐपल इस इवेंट में अपने फ्यूचर AI ग्लासेस की पहली झलक दिखा सकता है, हालांकि लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
WWDC 2026 में डेवलपर्स के लिए भी बड़े ऐलान हो सकते हैं। कंपनी ऐसे नए टूल्स पेश कर सकती है, जिनकी मदद से ऐप डेवलपर्स अपने ऐप्स में आसानी से AI फीचर्स जोड़ सकेंगे। इसका फायदा सीधे यूजर्स को मिलेगा और आने वाले समय में ऐप्स पहले से ज्यादा स्मार्ट बन सकते हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐपल इस बार सिर्फ AI फीचर्स दिखाएगा या फिर ऐसा कुछ लेकर आएगा जो टेक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव साबित होगा।
