Indian Army: Indian peacekeepers honored in South Sudan...! UN awards medals to 550 soldiers.
Indian Army
Share This Article

रायपुर 7 जून 2026/ Indian Army: Indian peacekeepers honored in South Sudan…! UN awards medals to 550 soldiers.

Indian Army : दक्षिण सूडान में शांति और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 550 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने “यूएन मेडल ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया है।

मलाकाल शहर में आयोजित एक समारोह में 53 महिला सैनिकों सहित कुल 565 भारतीय शांति सैनिकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इसी कार्यक्रम में 464 रवांडा के शांति सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

भारतीय सैनिक संयुक्त राष्ट्र मिशन इन साउथ सूडान

(यूएनएमआईएसएस) के तहत कार्य कर रहे हैं। ये सैनिक संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा, मानवीय सहायता और शांति स्थापना के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यूएनएमआईएसएस के फोर्स कमांडर मेजर जनरल जुनहुई वू ने कहा कि यह पदक शांति सैनिकों के साहस, समर्पण, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है।

संयुक्त राष्ट्र मिशन में कार्यरत सैनिकों को “ब्लू हेलमेट” कहा जाता है। भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।

भारतीय सैनिकों ने दुनिया के कई संघर्षग्रस्त देशों में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।
भारत के स्थायी मिशन ने इस उपलब्धि पर भारतीय दल को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय ब्लू हेलमेट ने हर क्षेत्र में उच्चतम पेशेवर मानकों को कायम रखा है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के दौरान अब तक 180 भारतीय शांति सैनिक अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं, जो किसी भी सैन्य योगदान देने वाले देश में सबसे अधिक है।